{"_id":"6a7723d03d3232b92405fb60","slug":"video-ayathhaya-ma-ramacathara-thasa-ka-panaeyatatha-para-8-agasata-sa-aayajana-shanpr-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर 8 अगस्त से आयोजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर 8 अगस्त से आयोजन शुरू
अयोध्या स्थित राम मंदिर आंदोलन के महानायक ब्रह्मलीन महंत रामचंद्र दास परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि पर दिगंबर अखाड़ा में 8 से 14 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कायक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का समापन 14 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिगंबर अखाड़ा प्रशासन की ओर से संत-धर्माचार्यों, विभिन्न पीठों के महंतों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
देवाचार्य के श्रीमुख से श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, संत सम्मेलन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किए जाएंगे। महंत रामलखन दास ने बताया कि देशभर से करीब पांच हजार संत और श्रद्धालुओं के समारोह में शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के व्यवस्थापक आशुतोष सिंह ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्यों को अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियां भी समारोह में शामिल होंगी। रामचंद्र दास परमहंस को राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकारों और अग्रणी संतों में माना जाता है। उनके नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली थी। पुण्यतिथि पर हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।