{"_id":"6a05a991e395a606d005238e","slug":"video-ayathhaya-ma-saraya-tata-kashhatara-ka-parakaga-vayavasatha-para-narajaga-sharathathhalo-sa-manamana-vasal-ka-aarapa-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सरयू तट क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी, श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सरयू तट क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी, श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली का आरोप
रामनगरी अयोध्या में सरयू तट के आसपास संचालित पार्किंग व्यवस्था को लेकर संत समाज एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।
मां सरयू के पावन तट स्थित करतलिया आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बाल योगी रामदास ने पार्किंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि धर्मपथ से सरयू घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग संचालित की जा रही है। उनका कहना है कि श्रद्धालु जैसे ही वाहन खड़ा कर स्नान या दर्शन के लिए जाते हैं, कुछ ही देर में वाहनों पर टैग लगाकर उन्हें लॉक कर दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि भजन संध्या स्थल के समीप भी पार्किंग बनाई गई है, जहां आए दिन श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार लोग केवल 10 से 15 मिनट के लिए सरयू स्नान करने जाते हैं, लेकिन लौटने पर वाहन लॉक मिलता है और उसे खोलने के नाम पर मोटी रकम मांगी जाती है।
महंत रामदास ने कहा कि अयोध्या आने वाले अधिकांश श्रद्धालु आसपास के जिलों अयोध्या, बस्ती, गोंडा और अंबेडकरनगर आदि से आते हैं। इनमें बड़ी संख्या सामान्य परिवारों की होती है, जो सीमित धनराशि लेकर रामलला के दर्शन, सरयू स्नान और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आरोप है कि पार्किंग स्थलों पर शुल्क संबंधी स्पष्ट बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जहां बोर्ड लगे भी हैं, वहां अवरोध खड़े कर दिए जाते हैं। इससे श्रद्धालुओं को शुल्क की सही जानकारी नहीं मिल पाती। इससे मनमाने ढंग से वसूली किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।