{"_id":"69c50fd2839326333d0af7bd","slug":"video-ayathhaya-pahacakara-tajasava-saraya-na-paravara-sahata-ramall-ka-tharabra-ma-lgaii-hajara-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचकर तेजस्वी सूर्या ने परिवार सहित रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचकर तेजस्वी सूर्या ने परिवार सहित रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी
रामनगरी अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अपने चरम पर हैं। इसी बीच गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने परिवार सहित पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर परिवार और अपने कार्यकर्ताओं के साथ रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। देश को एकजुट रखने में राम तत्व और कृष्ण तत्व का बहुत बड़ा योगदान है। पिछली बार जब आया था, तब मंदिर निर्माण अधूरा था, लेकिन इस बार इसकी भव्यता अद्भुत है।
तेजस्वी सूर्या ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए इंतजामों की भी तारीफ की। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की सराहना की। कहा कि लाखों की संख्या में भक्त यहां आ रहे हैं। सभी के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं उन सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दर्शन को लेकर तेजस्वी ने कहा कि ये मंदिर किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है। भगवान श्रीराम किसी एक दल की पहचान नहीं हैं। अच्छा है कि दिग्विजय सिंह भी यहां दर्शन के लिए आए। मैं कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेतृत्व से भी आग्रह करता हूं कि वे भी यहां आकर दर्शन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।