Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
लोगों से करोड़ों की ठगी मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य के बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज
{"_id":"6943c9d4fcd9bf9f2405c7b1","slug":"video-lga-sa-karaugdha-ka-thaga-mamal-ma-sapa-ka-jal-pacayata-sathasaya-ka-bhamajal-kamapalkasa-samata-14-karaugdha-ka-sapatata-saja-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोगों से करोड़ों की ठगी मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य के बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से करोड़ों की ठगी मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य के बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज
यूपी के अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है।
यह कार्रवाई 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस टीम ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद आरोपियों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
गौरतलब है कि आरोपी राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगने के आरोप हैं। वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।