{"_id":"68e7738ba53ba5b43a030229","slug":"video-video-ayathhaya-ka-thapatasava-ka-bhavayata-ka-naii-uucaii-thaga-rama-ka-paugdha-para-bugdha-aakara-ka-sathaya-dakaratava-thaya-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये
रामनगरी एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। 19 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जो पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस बार का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य, दिव्य और आलोकित करने वाला होने जा रहा है।
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देने के लिए राम की पैड़ी पर सात बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है। इन विशाल दीयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही ये राम की पैड़ी की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। हर शाम जब ये दीये जलेंगे, तो सरयू के जल पर झिलमिलाती रोशनी का मनमोहक दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा।
पानी में प्रतिबिंबित दीपों की आभा और आसमान में चमकते दीपकों का संगम अयोध्या को एक दिव्य लोक में बदल देगा। इस दीपोत्सव पर अयोध्या न केवल रामलला की नगरी के रूप में, बल्कि विश्व को प्रकाश और शांति का संदेश देने वाले केंद्र के रूप में जगमगाएगी। अयोध्या की यह ज्योति अब पूरी दुनिया को आलोकित करने जा रही है, जहां हर दीप में श्रीराम की महिमा और हर रोशनी में भक्ति का उजाला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।