Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: अयोध्या में गुरु पूर्णिमा की धूम, संत - महंतों के आश्रमों पर लगी शिष्यों की कतार, गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा का हो रहा निर्वहन
{"_id":"686f802dd56152a49806fa2f","slug":"video-video-ayathhaya-ma-gara-paranaema-ka-thhama-sata-mahata-ka-aasharama-para-lga-shashhaya-ka-katara-gara-shashhaya-ka-paracana-parapara-ka-ha-raha-naravahana-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में गुरु पूर्णिमा की धूम, संत - महंतों के आश्रमों पर लगी शिष्यों की कतार, गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा का हो रहा निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में गुरु पूर्णिमा की धूम, संत - महंतों के आश्रमों पर लगी शिष्यों की कतार, गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा का हो रहा निर्वहन
भगवान राम की नगरी में आज गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सुबह से ही सरयू स्नान कर मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के बाद अपने-अपने गुरु के आश्रमों पर पहुंचे रामभक्त गुरु की पूजा कर रहे हैं। अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी अपने तिवारी मंदिर में शिष्यों के बीच गुरु के रूप में नजर आए।
गुरु शिष्य परंपरा का प्राचीन निर्वहन आज भी रामनगरी में देखने को मिलता है। मंदिर और मूर्तियों के शहर में रामभक्त गुरु वंदना के लिए पहुंचे हैं। आज पूरे दिन गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु अपने गुरुद्वारों में गुरुओं की पूजा करके अपने जीवन को आत्मसात कर रहे हैं। कबीर दास ने कहा है गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागे पाय बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताएं। गुरु की कृपा जीवन को सार्थक बनाने के लिए बहुत जरूरी है। ईश्वरीय कृपा मिलती है लेकिन जीवन में मार्गदर्शन गुरु ही दे सकता है।
मणिराम दास छावनी में भी सुबह से ही गुरु पूजन चल रहा है। अयोध्या के हर मठ- मंदिरों में भक्त अपने अपने गुरु की पूजा कर रहे हैं। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के आवास पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही गुरु आराधना के लिए श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश-दुनिया से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अपने गुरुओं की पूजा कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। शिष्य अपने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। मणिराम छावनी में भी दूरदराज से श्रद्धालु आए हैं। सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का आज भी निर्वहन हो रहा है। जीवन में सदमार्ग के लिए गुरु की कृपा बहुत ही आवश्यक है। मान्यता है कि आज के ही दिन विष्णु भगवान ने वेद व्यास के रूप में जन्म लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।