{"_id":"69c93a4d2509be75120ee1c9","slug":"video-video-mahayajania-ma-aaga-lgana-para-savama-karapatara-maharaja-ka-takha-byana-bhagavana-ka-thashha-thana-galta-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महायज्ञ में आग लगने पर स्वामी करपात्री महाराज का तीखा बयान, भगवान को दोष देना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महायज्ञ में आग लगने पर स्वामी करपात्री महाराज का तीखा बयान, भगवान को दोष देना गलत
रामनगरी अयोध्या में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लगने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आग की घटना के बाद मंच पर दिया गया बयान विवादों में आ गया है, जिसमें कहा गया कि “यज्ञ के बाद सफाई होनी थी, लेकिन शेषावतार भगवान ने अग्नि रूप धारण कर स्वयं सफाई कर दी इस बयान को लेकर संत समाज में नाराजगी देखी जा रही है।
अयोध्या के संत स्वामी करपात्री जी महाराज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भरे मंच से और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के माध्यम से वीडियो की घोर निंदा की स्वामी करपात्री जी महाराज ने कहा कि भगवान सृजन करते हैं, विनाश नहीं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यज्ञ मंडप के बाद गौशाला में भी आग लगी, तो क्या यह भी भगवान की लीला मानी जाएगी?
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान न केवल आस्था के विपरीत हैं, बल्कि संत समाज की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं उन्होंने आगे कहा कि आग लगने की घटना को अज्ञात कारण बताना अधिक उचित होता, लेकिन इसे भगवान से जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या स्वामी रामानुजाचार्य सफाई करने के लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।