{"_id":"6a608d295f6012b5010a2ce5","slug":"video-video-papara-lka-va-chhatara-mathatha-para-sapa-ka-paratharashana-rashhatarapata-ka-sapa-sata-satara-janiapana-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पेपर लीक व छात्र मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पेपर लीक व छात्र मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील रुदौली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में पेपर लीक, छात्र समस्याओं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनरत छात्रों की मांगों के समाधान तथा लोकतांत्रिक विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की गई।
साथ ही शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई। इस दौरान सियाराम यादव, शुएब खान, कफील खान, शकील खान, यशवंत कुमार, रमेश यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।