Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
teacher was robbed in broad daylight causing a stir the robbers escaped with one lakh cash gold chain and mobile
{"_id":"67ffa801f6913159e60782fd","slug":"video-teacher-was-robbed-in-broad-daylight-causing-a-stir-the-robbers-escaped-with-one-lakh-cash-gold-chain-and-mobile-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में अध्यापिका से दिनदहाड़े लूट की घटना, मची हलचल, एक लाख नगदी सहित सोने की चेन व मोबाइल लेकर लुटेरे फरार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में अध्यापिका से दिनदहाड़े लूट की घटना, मची हलचल, एक लाख नगदी सहित सोने की चेन व मोबाइल लेकर लुटेरे फरार, पुलिस कर रही जांच
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवारा को एक अध्यापिका से दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे से अध्यापिका को घायल कर 1 लाख रुपये नकदी, सोने की चैन, मोबाइल और पर्स लूट लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ निवासी चंद्रकला पत्नी धर्मेंद्र आर्य, फूलपुर कोतवाली के सैदपुर में अपने मायके के कंपोजिट विद्यालय, सैदपुर में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को चंद्रकला पलिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की अमरेथु शाखा से 1 लाख रुपये निकालकर अपने पति धर्मेंद्र के साथ बाइक से सैदपुर-खानजहांपुर मार्ग पर लौट रही थीं। जैसे ही वे इंटर कॉलेज के पास पहुंचीं, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और दोनों को गिरा दिया। बदमाशों ने तमंचे से चंद्रकला के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया और उनके पर्स में रखे 1 लाख रुपये नकदी, गले की सोने की चैन, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। चंद्रकला ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस, अंबारी पुलिस चौकी और फूलपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और चंद्रकला के प्रार्थनापत्र पर उनका बैंक खाता सीज कर दिया गया है। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।