{"_id":"69ce58c00f69b9c0c8002e00","slug":"video-young-artisan-marvel-creates-rolls-royce-like-vintage-car-from-scrap-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवा कारीगर का कमाल....कबाड़ से बना दी ‘रोल्स-रॉयस’ जैसी विंटेज कार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कारीगर का कमाल....कबाड़ से बना दी ‘रोल्स-रॉयस’ जैसी विंटेज कार, VIDEO
आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र से एक अनोखी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक युवा कारीगर ने अपनी मेहनत और देसी जुगाड़ से लग्जरी कार का सपना हकीकत में बदल दिया। पेशे से कारपेंटर सलमान ने कबाड़ के पुर्जों और सीमित संसाधनों का उपयोग कर रोल्स-रॉयस जैसी दिखने वाली विंटेज कार तैयार कर दी है, जो अब इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गई है।
सलमान द्वारा बनाई गई यह कार देखने में बिल्कुल क्लासिक विंटेज मॉडल जैसी लगती है। जहां असली रोल्स-रॉयस कारों की कीमत करोड़ों रुपये में होती है, वहीं सलमान ने बेहद कम लागत में उसका लुक तैयार कर लोगों को हैरान कर दिया। यह अनोखी कार अब स्थानीय लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुकी है। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए लोग इसे बुक कराने लगे हैं। सड़क पर जैसे ही यह कार निकलती है, लोग रुककर इसे निहारने लगते हैं और फोटो-वीडियो बनाने लगते हैं।
सलमान ने बताया कि इस विंटेज कार को तैयार करने के लिए अलग-अलग जगहों से कबाड़ के पुर्जे जुटाए और महीनों की कड़ी मेहनत के बाद इसे अंतिम रूप दिया। वह हमेशा कुछ नया और अलग करने की सोच रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इस तरह का प्रयोग करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बनाई कार सड़क पर चलती है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो उन्हें अपनी मेहनत सफल लगती है।
बता दें कि सलमान की यह पहली कारीगरी नहीं है, इसके पहले भी वह एक छोटी कार को हेलीकॉप्टर का रूप देकर चर्चा में आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।