{"_id":"69ce58c5b4dc0890a80ef819","slug":"video-youth-performs-dangerous-stunt-on-moving-thar-video-goes-viral-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चलती थार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के अहरौला–कप्तानगंज रोड पर चलती गाड़ी के ऊपर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी ग्रामीण ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक महिंद्रा थार की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। गाड़ी सड़क पर चल रही है और युवक बेखौफ होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित युवक और वाहन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।