{"_id":"6809fdc3cba4bc92f004a286","slug":"video-anger-over-pahalgam-attack-funeral-procession-of-effigy-of-pakistan-dragged-in-baghpat-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश, बागपत में घसीटकर निकाली पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश, बागपत में घसीटकर निकाली पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:30 PM IST
Link Copied
पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में बागपत जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो से घसीटकर पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा निकाली। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बड़ौत के मैन बाजार से होते हुए नेहरू मूर्ति चौराहे तक शव यात्रा निकाली । कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के पुतले की पहले घसीटते हुए शव यात्रा निकाली और उसके बाद जुलूस निकलते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया, जिससे लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है।
कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।