{"_id":"69e8bddf463e23fa250e6a61","slug":"video-baghpat-fire-breaks-out-in-pipes-near-women-police-station-rs8-million-loss-to-har-ghar-jal-project-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: महिला थाने के पास पाइपों में लगी आग, हर घर जल योजना को लगभग 80 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: महिला थाने के पास पाइपों में लगी आग, हर घर जल योजना को लगभग 80 लाख का नुकसान
बागपत जनपद के चमरावल मार्ग स्थित महिला थाने के पास शिव मंदिर के निकट रखे प्लास्टिक पाइपों में अचानक आग लगने से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ये पाइप हर घर जल योजना के तहत शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए रखे गए थे।
आसपास के लोगों ने आग को तेजी से फैलता देख तुरंत घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास की झाड़ियों में किसी ने आग लगाई होगी, जिससे पाइपों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
हर घर जल योजना के सुपरवाइजर अनुप सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी नुकसान हो सकता था। इस घटना में पाइपों का करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।