{"_id":"683855da65461bf9270ba195","slug":"video-bahraich-bchhaya-sajal-makhaya-maraga-para-saka-kanara-palya-ma-chhapa-tathaaa-lga-para-jhapata-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुलिया में छिपा तेंदुआ, लोगों पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुलिया में छिपा तेंदुआ, लोगों पर झपटा
बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी पेट्रोल पम्प से सुजौली मार्ग पर कारीकोट हजारी पुरवा गांव में सड़क के किनारे अनवर वारसी नाम के फार्महाउस के सामने पुलिया में तेंदुआ 4 बजे शाम से बैठा छिपा बैठा हुआ है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित है।
कतर्नियाघाट रेंज टीम से वन दरोगा अरविंद गौतम व पड़ोस के निशानगाड़ा रेंज से वन दरोगा मुनीश कुमार व वन रक्षक कौशल किशोर सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए पर निगरानी की जा रही है। तेंदुआ एक बार पुलिया से बाहर निकलकर लोगों पर दौड़ चुका है जिसके बाद वह फिर से पुलिया में छिप कर बैठ गया है।
तेंदुआ देखे जाने पर सबसे पहले पहुंचे बाघ मित्र राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा लगातार एक घंटे तक भीड़ को काबू में किया गया है। वन विभाग द्वारा सड़क पर दोनों ओर से आवागमन रोक दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।