{"_id":"6a7878a578813ff86409c498","slug":"video-video-nablga-sa-thashhakarama-ka-mamal-ma-aarapa-garafatara-nayayalya-ma-pasha-kaya-gaya-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
रूपईडीहा बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे आवश्यक विधिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को बसंतपुर देवरा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी संतोष यादव ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों को भी शामिल किया।
पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रकाश सरोज और कांस्टेबल सूरज यादव की टीम ने हरवंशपुर, देवरा के सेखुया समय करबला के पास से आरोपी संतोष यादव पुत्र हरिराम निवासी बसंतपुर देवरा को करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सरोज और कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।