{"_id":"69c1332cab10e7312a0d4f5f","slug":"video-video-nprpaiidaha-ma-bharata-napal-hal-malna-mahatasava-ka-aayajana-sasakataka-parasatataya-na-bthha-sama-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूपईडीहा में भारत-नेपाल होली मिलन महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूपईडीहा में भारत-नेपाल होली मिलन महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा में भारत नेपाल होली मिलन महोत्सव समिति एवं नेपाल भारत संगठन के संयुक्त सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में भव्य होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी राजेश सिंह रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं अतिथियों के परिचय से हुई। नेपाल के जिला बांके (नेपालगंज) से आए छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान दोनों देशों के लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकुल दहल सहित वक्ता राजेंद्र जी (प्रचार प्रमुख), नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक जितेश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपाध्यक्ष विनोद गिरि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता राजेंद्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और यह संबंध अटूट है। उन्होंने हिरण्यकश्यप और होलिका की कथा का उल्लेख करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर एवं नेपालगंज के आमा को छात्रावास से आए विद्यार्थियों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अंत में कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह (अध्यक्ष, सीमा जागरण मंच) ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं रामलला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।