{"_id":"67a8ad9b61dfe1300c0c21b2","slug":"video-112-bags-of-urea-loaded-on-a-pickup-were-caught-in-ballia","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ी गई : गोदाम सील, बिहार की ओर ले जाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ी गई : गोदाम सील, बिहार की ओर ले जाने का शक
बेरुआरबारी समिति से खाद पिकअप पर लोड कर कहीं भेजी जा रही थी। जानकारी मिलते ही शनिवार की देर शाम पुलिस चौकी के समीप स्थित साधन सहकारी समिति पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार चतुर्वेदी व सुभाष चंद्र पांडेय की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। साधन सहकारी समिति पर खड़ी पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ने के साथ ही गोदाम को सील कर दिया।
पिछले दिनों क्षेत्र के किसान खाद के लिए दर दर भटकते रहे, खाद के लिए काफी हाय तौबा मचाई लेकिन समितियों से भरपूर खाद नहीं मिली। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई थी। इसी बीच किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि साधन सहकारी समिति से यूरिया अवैध तरीके से पिकअप पर लादकर बिहार भेजी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बांसडीह को तुरंत मौके पर पहुंच जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची। पिकअप पर लदी यूरिया पकड़ने के साथ ही रात में ही गोदाम को सील कर दिया। थानाध्यक्ष सुखपुरा को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। एआर कोऑपरेटिव बृजेश पाठक को सूचना दी। गई काफी इंतजार के बाद आए बृजेश पाठक से तहसीलदार ने लेखा-जोखा निरीक्षण की बात पूछी। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि अभी इस तरह की कोई जांच हमने नहीं की है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने समिति के स्टाक रजिस्टर, बायोमेट्रिक यंत्र के साथ-साथ सभी दस्तावेज और खाद लदी पिकअप पुलिस के सुपुर्द कर दी। सचिव गोरख यादव ने बताया कि गाड़ी पर जो यूरिया लदी है वह करम्बर के किसान के यहां जा रही है। एक किसान अपनी यूरिया होने की भी बात कह रहे थे। रात का समय होने की वजह से तहसीलदार ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। कहा कि किसान को खाद की आवश्यकता है तो वह दिन में ले जाता। रात में ले जाना संदेह के घेरे में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।