{"_id":"693e5686cb3d9901c902fec0","slug":"video-administration-bulldozer-was-deployed-at-collectorate-illegal-shops-removed-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाई; VIDEO
कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अवैध रूप से लगी दुकानों के खिलाफ प्रशासन को बुल्डोजर जमकर गरजा। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर पालिका परिषद की टीम ने गुमटी व टीनशेड की बनी अस्थाई दुकानों का हटा दिया।
प्रशासन की तरफ से कुछ दुकानें स्थापित की गई है। इनसे राजस्व वसूला जाता है। इसके अलाव भी कई दुकानदार बिना प्रशासन की अनुमति से ही लगाई गई है, जिससे अतिक्रमण भी हो गया था। प्रशासन की तरफ से उन्हें नोटिस भी दिया गया था, उसके बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटाये। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा के नेतृत्व में दोपहर बाद नगर पालिका परिषद की टीम पहुंच गई। उन्होंने पहले विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात कर उस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद करा दी, जिससे कोई खतरा न हो सके। उसके बाद नगर पालिका परिषद के बुल्डोजर ने एक-एक दुकानों को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर लेकर चले गए। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार स्वयं हटाने लगे। प्रशासन के अनुसार लगभग 20 दुकानें अवैध रूप से चल रही थी। इस दौरान सिविल लाइन चौकी की पुलिस टीम भी मौजूद थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों को पहले ही हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी नहीं हटाने पर सख्ती दिखाई गई है। छुट्टी के दिन भी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिए गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।