Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : Administrative threat on encroachment in Ballia, fine imposed on 17 people who violated the rules
{"_id":"675d9639c44c615eb307c429","slug":"video-administrative-threat-on-encroachment-in-ballia-fine-imposed-on-17-people-who-violated-the-rules","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में अतिक्रमण पर प्रशासनिक धमक, नियम का उल्लंघन करने वाले 17 लोगों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में अतिक्रमण पर प्रशासनिक धमक, नियम का उल्लंघन करने वाले 17 लोगों से जुर्माना वसूला
बलिया नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमणरोधी अभियान शनिवार को एससी कॉलेज चौराहा से कदम चौराहा तक चलाया गया। इस दौरान टीम ने 17 अतिक्रमणकारियों से अर्थदंड के रुप में 20500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके पूर्व टीम ने इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने का असफल प्रयास किया, जहां सत्ता पक्ष के लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग होना पड़ा। लोगों में चर्चा रही कि अभियान के दौरान सत्ता पक्ष के लोगों और अधिकारियों में नोकझोंक भी हुईं।इसके उपरांत एससी कॉलेज चौराहा से कदम चौराहा तक चले अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ पटरी व नाली पर किए गए अस्थाई व स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर व्यापार करें। सभी दुकानदारों से अपने दुकान के समक्ष नो पार्किंग का नोटिस लगाने और वाहनों को सड़क से कम से कम दो मीटर छोड़ कर ही पार्किंग करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।