{"_id":"69ca8daec441cb16a008a4ac","slug":"video-apoorva-hospital-sealed-in-case-of-death-due-to-negligence-during-operation-in-ballia-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मौत मामले में अपूर्वा अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मौत मामले में अपूर्वा अस्पताल सील
बलिया जिले के अपूर्वा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण अनीशा की मौत के मामले के सात दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की रात अस्पताल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा की मौजूदगी में एसीएमओ डॉ. मंजू रानी, सीएमओ डॉ. अभिषेक मिश्र ने अस्पताल को सील करने के बाद नोटिस चस्पा किया। सुरक्षा को लेकर कोतवाल मौजूद रहे। सील की कार्रवाई की खबर पर मौके पर आईएमए व बलिया नर्सिंग होम संगठन के पदाधिकारियों ने सील का विरोध किया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी रही। चिकित्सक संगठनों ने सील का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट से कहासुनी तक की, लेकिन वह बिना कुछ कह वाहन पर बैठकर वहां से चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।