Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Congress workers took out a march in Ballia on the charge sheet filed by ED demonstrated and raised their demands
{"_id":"67ffb40e4d3b1605670e24c3","slug":"video-congress-workers-took-out-a-march-in-ballia-on-the-charge-sheet-filed-by-ed-demonstrated-and-raised-their-demands-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में ईडी की दाखिल चार्जशीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रदर्शन कर रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में ईडी की दाखिल चार्जशीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रदर्शन कर रखी मांग
नेशनल हेराल्ड संपत्ति को ईडी द्वारा अवैधानिक तरीके से सीज किए जाने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए दीवानी न्यायालय, टीडी कालेज चौराहा होते कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि केंद्र की वर्तमान सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अनियमित और गैर कानूनी तरीके से अधिगृहित करने तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चार्जशीट दाखिल करने से जनपद के कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने मांग किया ईडी की कार्रवाई गैरकानूनी और असंवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के साथ पूरा देश मजबूती से खड़ा है। केंद्र सरकार के इन कायरतापूर्ण हाथकंडों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबराई हुई है। जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, दलित, पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई लड़ रही हैं उससे केंद्र सरकार के मायाजाल की परते खुल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।