{"_id":"69d65d48376fb4367801b579","slug":"video-employees-stage-sit-in-in-ballia-over-11-point-charter-of-demands-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना, VIDEO
ट्यूबवेल टेक्नीकल इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय नलकूप खंड दो परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धरना से पूर्व अधिशसी अभियंता कसे अपनी मांगों को लेकर कई बार पत्राचार किया गया। इसके बाद भी उनके कानों पर जू तक नहीं रेंगता है। इसके चलते हम लोगों को बाध्य होकर धरना प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। चेताया कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य कर्मचारी संगठनों का भी आह्वान किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता की होगी। धरना सभा की अध्यक्षता अभय नारायण मिश्र तथा संचालन राजकुमार राव ने किया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ मिश्र, रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश यादव, एजाज अहमद, धीरेंद्र यादव, वैकेटेश चंद्र, गौरीशंकर राम, शशिप्रकाश यादव, कपूर चंद राम आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।