{"_id":"682f18051300a3ec5b0cd03d","slug":"video-excise-department-raids-in-ballias-bhakhar-two-illegal-liquor-kilns-demolished-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया के भाखर में आबकारी विभाग का छापा, अवैध शराब की दो भट्ठियां तोड़ी गई, 600 किग्रा लहन नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के भाखर में आबकारी विभाग का छापा, अवैध शराब की दो भट्ठियां तोड़ी गई, 600 किग्रा लहन नष्ट
आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव में छापा मार कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान टीम ने मौके पर 600 किग्रा लहन और कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियां भी नष्ट की। मामले में आबकारी विभाग ने दो अभियाेग पंजीकृत किया है।
जानकारी के अनुसार, विभाग को यह शिकायत मिली थी कि भाखर गांव में अवैध रुप से कच्ची शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी विजय शुक्ला ने क्षेत्र दो के आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक संदीप यादव, मनोज यादव, विनोद कुमार साव एवं प्रदीप कुमार मौर्य और विभागीय आरक्षियों की टीम बनाई। टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह भाखर गांव में दबिश दी। इस दौरान गांव के खेतों में अलग-अलग स्थानों पर बनाई दो भट्ठियों को नष्ट किया। साथ ही 600 किग्रा लहन व शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया। जबकि दो अभियोग पंजीकृत करते हुए 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।