{"_id":"671247da5751437d3a0bd81d","slug":"video-farmer-falls-while-speaking-in-training-dies-chaos-ensues-in-program-watch-live-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रशिक्षण में बोलते समय गिरा किसान, मौत, कार्यक्रम में मचा हड़कंप: देखें लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रशिक्षण में बोलते समय गिरा किसान, मौत, कार्यक्रम में मचा हड़कंप: देखें लाइव वीडियो
कृषि भवन में शुक्रवार को उद्यान विभाग की ओर से आयोजित किसानों के प्रशिक्षण के दौरान संबोधित कर किसान की अचानक मौत हो गई। किसान की मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जहां किसान बोलते-बोलते अचानक गिर पड़ा। दरअसल, उद्यान विभाग की तरफ से कृषि भवन में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। किसान जयप्रकाश यादव नींबू पर अपने अनुभव लोगों को बता रहे थे। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और किसान उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया जयप्रकाश यादव (65) गांव सरियाव और विकास खंड नवानगर थाना सिकंदपुर के निवासी थे। उद्यान विभाग की ओर से लगभग उनको डेढ़ बजे के करीब लाया गया।निरीक्षण के दौरान वो मृत अवस्था में मिले। हृदयाघात या ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है पोस्टमार्टम होगा तो सही सही कारणों का पता लगाया जा सकता है। इस बाबत कृषि उपनिदेशक मनीष सिंह ने बताता कि उद्यान विभाग का कार्यक्रम था। उसी दौरान प्रकरण सामने आया है। अचानक हार्ट अटैक से मौत हुई है। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि संभवत: उन्हें दिल की बीमारी थी। मीटिंग के दौरान संबोधन कर रहे थे। अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई। जयप्रकाश यादव अच्छे किसान थे। बृहस्पतिवार को हुई विभाग की बैठक में भी उन्होंने प्रतिभाग किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।