{"_id":"675d70a56935485adc0fbaec","slug":"video-lewd-remarks-anti-romeo-strictness-miscreant-police-station-placard-hanging-around-neck","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अब फब्तियां नहीं कसूंगा..., एंटी रोमियो की सख्ती, गले में तख्ती लटकाए थाने पहुंचा मनचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अब फब्तियां नहीं कसूंगा..., एंटी रोमियो की सख्ती, गले में तख्ती लटकाए थाने पहुंचा मनचला
एंटी रोमियो ऑपरेशन के तहत मनचलों तथा स्कूल आने जाने वाली बच्चियों पर फब्तियां कसने वाले मनबढ़ों के खिलाफ सघन अभियान चलाने और सख्ती की वजह से छट्ठू प्रसाद उर्फ गोलू तुरहा निवासी गुदरी बाजार मनियर गले में तख्ती डालकर थाना में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। कहा कि आज के बाद किसी लड़की या महिला पर फब्तियां नहीं कसूंगा। पुलिस ने सख्त हिदायत देने के साथ ही नोटिस तामील कराकर आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया। कस्बा मनियर के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि छट्ठू प्रसाद उर्फ गोलू तुरहा कस्बे में सब्जी की दुकान लगाता है। स्कूल जाते-आते समय लड़कियों पर फब्तियां कसता है। इस वजह से उसकी लड़की तथा वहां से आने जाने वाली अन्य महिलाएं-लड़कियों को शर्म के मारे अपना सिर झुकारकर निकलना पड़ता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। थानाध्यक्ष मनियर की ओर से अभियुक्त के घर व अन्य संभावित स्थानों पर तालाश की जा रही थी। पुलिस के सक्रियता को देख अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।