{"_id":"67518f0bc09e2fa24a06692e","slug":"video-protest-against-sp-mla-in-ballia-government-cornered-over-dap-dry-canals-and-erosion","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में सपा विधायक का विरोध, डीएपी, सूखी नहरों और कटान पर सरकार को घेरा, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में सपा विधायक का विरोध, डीएपी, सूखी नहरों और कटान पर सरकार को घेरा, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में तहसील में पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रवि कुमार को दिया। उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की ज्ञापन में रबी की बुवाई चरम पर होने के बाद भी तहसील अंतर्गत किसी साधन सहकारी समिति पर डीएपी नहीं होने का मुद्दा उठाया गया।
उन्होंने कहा कि किसान बाजार से दो नंबर की डीएपी महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। तहसील अंतर्गत आने वाली किसी भी नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके कारण किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। रबी की बुवाई पिछड़ती जा रही है। आरोप लगाया कि सरयू नदी के किनारे बसे गांव के किसानों को कटान से काफी नुकसान हुआ है। भरपाई के लिए अब तक सर्वे नहीं कराया गया। किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। तत्काल कटान रोकने की व्यवस्था कराने व किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। धान क्रय केंद्रों पर धान की गुणवत्ता के नाम पर वजन में भारी कटौती करने व केंद्रों पर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदारी करने का आरोप लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।