{"_id":"695a33c2a98b15fcf20e485d","slug":"video-vegetable-laden-vehicle-overturns-at-railway-crossing-driver-rescued-safely-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर सब्जी लदा वाहन पलटा] लोगों की सुरक्षित निकला चालक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर सब्जी लदा वाहन पलटा] लोगों की सुरक्षित निकला चालक; VIDEO
दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को सब्जियों से लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और पीछे की ओर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सब्जियों की भारी बोरियों से लदा हुआ था। क्रॉसिंग पार करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पीछे की ओर उठकर पलट गया। पलटने के बाद चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और कुछ देर तक खिड़की से झांकता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे दरवाजा खोलने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के बाद रेलवे फाटक पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में लदी सब्जियों की बोरियों को बाहर निकाला और मिलकर वाहन को क्रॉसिंग से हटाया। इस दौरान किसी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मामले की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित होता या गेटमैन की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।