सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: टिकुइया गांव के बीच खपरैल के मकान में तेंदुए के मिले तीन शावक, देखने के लिए जुटी भीड़, ग्रामीणों में दहशत

Balrampur: टिकुइया गांव के बीच खपरैल के मकान में तेंदुए के मिले तीन शावक, देखने के लिए जुटी भीड़, ग्रामीणों में दहशत

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:52 PM IST
Balrampur: टिकुइया गांव के बीच खपरैल के मकान में तेंदुए के मिले तीन शावक, देखने के लिए जुटी भीड़, ग्रामीणों में दहशत
गौरा चौराहा/गैसड़ी (बलरामपुर)। भांभर रेंज के ग्राम मनकौरा-भगवानपुर के मजरा टिकुइया में रविवार को तेंदुए के तीन शावक मिले हैं। मादा तेंदुआ गांव के आसपास घूम रही है। शावकों को देखने के लिए आसपास के गांवों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई है। ग्राम टिकुइया निवासी दिलीप ने बताया कि गांव में ही उनका पुराना खपरैल का मकान है। रविवार को सुबह वह अपने खपरैल के मकान पर गए थे। मकान के अंदर तेंदुए के तीन शावक आपस में खेल रहे थे। ग्रामीण सुनील पाठक, सूरज पाठक, रामगोपाल पाठक, अविनाश चौधरी, बच्चा राम चौहान, सूर्यांश पाठक, विजय यादव, नंदलाल यादव, राम प्रसाद चौधरी, गोविंद पाठक, दिनेश गुप्ता व रमेश चौधरी ने बताया कि गांव के बीचोबीच तेंदुए के तीन शावक मिलने से लोगों में दहशत है। मादा तेंदुआ गांव के पास झाड़ियों में छिपी हुई है, जो कभी भी हमला कर सकती है। झौव्वा, धोबहा, त्रिलोकपुर, हज्जीडीह, रतनपुर, बेनीनगर, चिवटिहवा, भोजपुर, नेबुलडीह, बखरकोटवा, कुड़वा, मदरहवा, जमुवरिया, जहांदारिया, मनकी, चौकिया, बाड़ी बिजूलिया व नेवरी सहित कई गांवों में पिछले तीन वर्षों से तेंदुओं का ठिकाना बना हुआ है। तेंदुआ गाय, बछड़ा, भैंस, बकरी, कुत्ता, नीलगाय व हिरण काे अपना शिकार बना रहा है। वन विभाग से कभी मुआवजा भी नहीं मिल पाता है। गांव के लोगों ने तेंदुए के शावकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इससे दूर-दराज गांवों के लोग भी शावकों को देखने के लिए आ रहे हैं। मौके पर भेजे गए वन कर्मी उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दोपहर में ग्रामीणों ने फोन से सूचना दी है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। टीम ने शावकों को कब्जे में ले लिया है। मादा तेंदुए की आसपास झाड़ियों में तलाश की जा रही है। तेंदुए के शावकों के साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गई है। वनकर्मियों ने शावकों को दूध पिलाया और लोगों को झाड़ियों के पास न जाने की हिदायत दी। एक माह में अब तक हुई घटनाएं - टिकुइया गांव में एक माह पूर्व एक बछिया को तेंदुआ ने मारकर घायल किया था। - चिवटिहवा गांव के पास एक सप्ताह पहले दोपहर में तेंदुए ने मंटू वर्मा पर हमला किया था। - रतनुपर गांव में एक सप्ताह पहले रात में सर्वजीत चौधरी के कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया था। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ एम सेम्मारन ने बताया कि सभी शावक सुरक्षित हैं। मादा तेंदुआ उन्हें लेने जरूर आएगी। गांव में वन विभाग की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

27 Apr 2025

Katni News:  तेज आंधी-तूफान में गिरे लोहे के एंगल में दबकर दादी-पोते की मौत, कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंचा शव

27 Apr 2025

अमेठी में बूंदाबांदी व बारिश से गर्मी से राहत, फसल नुकसान को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

27 Apr 2025

Kullu: एथलेटिक्स में दमखम दिखा रहे 600 एथलीट

27 Apr 2025

सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले; पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा, ठोस कार्रवाई होगी

27 Apr 2025
विज्ञापन

Gwalior News: नरवाई में लगी आग ने बीती रात मचाई भारी तबाही, चपेट में आने से चार लोग झुलसे; इलाज जारी

27 Apr 2025

कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में मिली नक्सलियों की गुफा

27 Apr 2025
विज्ञापन

अब जेल में कैदी भी सुनेंगे मनपसंद गीत

27 Apr 2025

बांदा में तीन गांवों के बीच लगी भीषण आग, तीन किमी तक फैली…बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

27 Apr 2025

आतंकवाद के खात्मे के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की कामना

27 Apr 2025

हिसार में लोग बोले; कोई आतंकी हमारी आस्था को नहीं डिगा सकता, हम जाएंगे अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए

27 Apr 2025

फतेहपुर में डीसीएम में पीछे से भिड़ा ट्राला, चालक की मौत…तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

27 Apr 2025

IPL 2025: धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू

27 Apr 2025

कार सवारों की दहशत..घर में सो रहे भाई-बहन को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल

27 Apr 2025

गंगा में खड़े होकर आतंकवाद मुर्दाबाद के लगे नारे

27 Apr 2025

तेज आंधी के चलते गिरा पेड़, रामजानकी मार्ग अवरूद्ध- महिला घायल

27 Apr 2025

एनएचएम की मिशन निदेशक ने जाना रायबरेली के अस्पतालों का हाल, कमियां मिलने पर जताई नाराजगी

27 Apr 2025

गोंडा में चीनी मिल चौराहे पर लगी आग, छह अस्थाई दुकानें जल गईं

27 Apr 2025

Maihar News:  तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत, चीखते हुए मां गोद में शव लेकर पहुंची थाने; जानें

27 Apr 2025

पनीर न मिलने से सिरफिरे ने बरातियों पर चढ़ा दी बस

27 Apr 2025

सोनीपत में शराब ठेके पर लूटपाट करने आए तीन बदमाश, एक को पकड़ा तो बाथरूम में लगाई फांसी

27 Apr 2025

झज्जर में चोट मार और गला दबाकर व्यक्ति की हत्या

दोस्तों के साथ घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

27 Apr 2025

Udaipur News: शिक्षक ने परीक्षा के बीच से उठाकर छात्र से मुर्गा कटवाया, मंत्री तक पहुंची शिकायत, जांच के आदेश

27 Apr 2025

लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, सुबह से छाए बादल; पढ़ें पूरा अपडेट

27 Apr 2025

चाइना बार्डर पर सैनिक बलिदान, शव पहुंचा घर को बिलख पड़े घरवाले

27 Apr 2025

Ujjain: पंचक्रोशी यात्रा की धूम, पहले किए भजन...फिर भगवान नागचन्द्रेश्वर को घोड़ा चढ़ाकर वापस किया यात्रा का बल

27 Apr 2025

बीच रास्ते गिरा पेड़, युवक घायल

27 Apr 2025

चाइना बार्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

27 Apr 2025

Goods train derailed: शहडोल-सिंहपुर स्टेशन के बीच मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतरा, मौके पर टीम पहुंची

27 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed