{"_id":"6794c9b756cda338ff0a6e11","slug":"video-blramapara-ma-bl-vavaha-va-bl-sharama-rakana-ka-lga-na-lya-sakalpa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलरामपुर में बाल विवाह व बाल श्रम रोकने का लोगों ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलरामपुर में बाल विवाह व बाल श्रम रोकने का लोगों ने लिया संकल्प
बलरामपुर में कलेक्ट्रेट स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के लोगों ने बाल विवाह व बाल श्रम रोकने का संकल्प भी लिया। देहात इंडिया बलरामपुर के तत्वाधान में एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत रैली निकाली गई।
रैली को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के कलेक्ट्रेट से निकलकर कचहरी चौराहा, वीर विनय चौराहा, नगर कोतवाली, भगवतीगंज चौराहा, बलरामपुर रेलवे स्टेशन बलरामपुर व बलरामपुर ब्लॉक पहुंचकर समाप्त हुई। जिला समन्वयक अरुण चौधरी ने बताया कि बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के लिए सबसे पहले लोगों को बच्चों को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों से बाल श्रम करवाना दंडनीय अपराध है। यदि किसी प्रतिष्ठान व दुकान में कोई बच्चा मजदूरी करते पाया गया तो बाल श्रम अधिनियम 2016 के तहत सजा व 20 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। श्रमायुक्त कुलदीप सिंह श्रमिकों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर शालिनी, अजय कुमार व प्रिंस यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।