{"_id":"6884c6fe6cbeb58a0e023ddc","slug":"video-sagapara-ka-aipa-sa-pakasatana-khata-ma-bhaja-gae-karaugdha-blramapara-ma-saragana-samata-paca-garafatara-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर के ऐप से पाकिस्तानी खातों में भेजे गए करोड़ों, बलरामपुर में सरगना समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर के ऐप से पाकिस्तानी खातों में भेजे गए करोड़ों, बलरामपुर में सरगना समेत पांच गिरफ्तार
यूपी के बलरामपुर में पुलिस ने गरीब परिवारों के खातों के जरिये पाकिस्तान के खातों में पैसे भेजे जाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सरगना सस्पियर साइबर ठगी के पैसों को दिल्ली में एटीएम से निकालता था। इसके बाद वह कैश डिपाजिट मशीन से पाकिस्तान के खातों में भेजता था। पाकिस्तान के चार खातों में से दो के बारे में पुलिस ने पता कर लिया है।
इसमें सितंबर 2024 से जुलाई 2025 तक करीब आठ करोड़ 15 लाख 57 हजार 825 रुपये भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण पत्राचार किया जा रहा है। ताकि अन्य खातों का ब्योरा हासिल हो सके।
लंबी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान के खातों में रुपये भेजने वाले सरगना सस्पियर को पुलिस ने नई दिल्ली के ललिया थाने के कोडरी घाट के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके अन्य सहयोगियों को फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप कुमार सिंह, ललिया क्षेत्र के सत्यदेव, लवकुश वर्मा, जय प्रकाश को भी गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।