{"_id":"6853b83ba94121156906025f","slug":"video-video-balrampur-bthha-ka-jhaugdhaya-ma-mal-yavaka-ka-shava-kashhatara-ma-fal-sanasana-mataka-ka-sara-va-cahara-kashhatagarasata-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Balrampur: बंधे की झाड़ियों में मिला युवक का शव: क्षेत्र में फैली सनसनी, मृतक का सिर व चेहरा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Balrampur: बंधे की झाड़ियों में मिला युवक का शव: क्षेत्र में फैली सनसनी, मृतक का सिर व चेहरा क्षतिग्रस्त
बलरामपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। घटना छोटा परेड ग्राउंड और रेलवे ट्रैक के बीच स्थित बंधे की झाड़ियों की है, जहां 40 वर्षीय राजू पुत्र मोहम्मद शफीक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोग सुबह टहलने निकले थे तभी झाड़ियों में शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक के भाई ने बताया कि राजू बुधवार रात करीब आठ बजे घर के पास टहल रहा था। रात में वह कब और कैसे लापता हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। सुबह सूचना मिली कि उसका शव झाड़ियों में मिला है। मृतक नगर क्षेत्र के नौशहरा के पास अली जान पुरवा का निवासी है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जल्द ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।