{"_id":"69f9d3ce62ca06a0e90b789a","slug":"video-video-pahal-bugdha-magal-para-bjaragabl-ka-tharabra-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-maga-bl-vathaya-oura-bthathha-ka-aasharavatha-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगा बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगा बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद
ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
नगर के हनुमानगढ़ी, रानी तालाब मंदिर, झारखंडी मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर के साथ तुलसीपुर की हनुमानगढ़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर और उतरौला स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर बजरंगबली से जीवन के संकटों से मुक्ति एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आराधना करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी मान्यता के चलते नगर के साथ पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा, महराजगंज तराई, पिपरहवा चौराहा, जरवा, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, शिवपुरा, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, महदेइया बाजार, सादुल्लाहनगर, गैडास बुजुर्ग एवं रेहरा बाजार के हनुमान मंदिरों में भी बड़ा मंगल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
जगह-जगह हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
- पहले बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके सिंह की तरफ से अचलापुर में भंडारे का आयोजन किया गया। आस-पास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा चौक बाजार व चौक उत्तर लाइन, तुलसीपुर के हनुमान गढ़ी चौराहा एवं उतरौला के गांधीनगर आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर हलुवा, पूड़ी व छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।