सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   VIDEO: सारंगी-तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां, बाल भारती इंटर कॉलेज में गूंजा शास्त्रीय संगीत

VIDEO: सारंगी-तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां, बाल भारती इंटर कॉलेज में गूंजा शास्त्रीय संगीत

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 05 May 2026 04:50 PM IST
VIDEO: सारंगी-तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां, बाल भारती इंटर कॉलेज में गूंजा शास्त्रीय संगीत
बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को शास्त्रीय संगीत का अद्भुत आयोजन हुआ, जिसमें सारंगी और तबले की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, भातखंडे विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी सती और तबला वादक पंडित किशोर बनर्जी की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपनी साधना और लय-ताल के अद्भुत समन्वय से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित छात्र-छात्राएं और अतिथि देर तक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को भारतीय वाद्य यंत्रों और शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्पिक मैके के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में शास्त्रीय संगीत के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। विदुषी गौरी बनर्जी सती ने राग भैरवी, अहीर भैरव, ललित और देशकार जैसे रागों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं ‘वंदेमातरम’ की धुन पर सारंगी और तबले की जुगलबंदी ने पूरे प्रांगण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कॉलेज अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, उप सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने कलाकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बलरामपुर जैसे जनपद में विश्वस्तरीय कलाकारों की प्रस्तुति होना गर्व का विषय है और इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. विमल चन्द्र त्रिपाठी, संजय शुक्ला, राजन जायसवाल, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. नीरजा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य अनीता चौहान, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, बृजेश, मनीष सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kullu: स्कूल खेल मैदान को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापिका और युवाओं का वीडियो वायरल

05 May 2026

MP Leaders on Election Result: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत क्या बोले मध्य प्रदेश के नेता? | Bhopal News

05 May 2026

Tariq Anwar on Election Result: चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर तारिक अनवर का बड़ा बयान

05 May 2026

VIDEO: बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में रही श्रद्धालुओं की भीड़, बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

05 May 2026

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गोवंश को दुलारकर खिलाया गुड़

05 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: जलालपुर में पलटी स्कूल बस कुछ बच्चे घायल कोई हताहत नहीं

05 May 2026

VIDEO: लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन के गेट के सामने धंसी सड़क

05 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: 50 हजार का इनामी संजय लोनिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

05 May 2026

VIDEO: ज्येष्ठ मास के पहले मंगल को उमड़ी भक्तों की भीड़, सुबह से ही लगी लंबी कतारें

05 May 2026

हरदोई: लापता किशोर-किशोरी के शव दुपट्टे और गमछे से लटके मिले

05 May 2026

Nalanda Police: नालंदा पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर गैंग के गुर्गे, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार | Neet Exam

05 May 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, देर रात और सुबह हुई बारिश, तापमान घटा

05 May 2026

Rajasthan News: प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने कहा- 'जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया'

05 May 2026

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश, भीगते हुए ऑफिस पहुंचे लोग

05 May 2026

VIDEO: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में लगी लाइन, भक्तों ने पूजन कर की दिन की शुरुआत

05 May 2026

इटावा: गोलियों की तड़तड़ाहट से थराया भरथना, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

05 May 2026

VIDEO: जेठ के पहले बड़े मंगल को हनुमान मंदिर में देर रात हुई आरती में शामिल हुए भक्त, लग गई लंबी लाइन

05 May 2026

VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर अयोध्या में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

05 May 2026

बंगाल में भाजपा की जीत पर लुधियाना में भाजपा का जश्न

05 May 2026

मानहानि मामले में लुधियाना अदालत में पेश हुए बिक्रम मजीठिया

05 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांवों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने पर मनाया जश्न

जीरा में शिअद (अ) के अध्यक्ष मान ने अपने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

उरई: बिरिया खुर्द में दंपती ने फंदे से लटककर दी जान, विवेक-साधना की मौत से गांव में फैला सन्नाटा

05 May 2026

गुरुहरसहाए में विधायक ने गांव जीवन अरैन में बने "चीफ मिनिस्टर प्लेग्राउंड" का किया उद्घाटन

गुरुहरसहाए में मजदूरी मांगने पर कस्सी से वारकर किया जख्मी

आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, विधायकों को साथ लेकर रवाना हुए दिल्ली

Korba: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

05 May 2026

Ujjain News: भांग-श्रृंगार, चंद्रमा-बेलपत्र से सजे महाकाल, भोर 4 बजे जागे, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों क सैलाब

05 May 2026

VIDEO: वाराणसी में पुरवा हवाओं से बदला मौसम, झमाझम हुई बारिश

05 May 2026

Noida: पांच साल में एक लाख वालंटियर बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा आई केयर का आगाज

05 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed