{"_id":"6a15847792c0d3280900239d","slug":"video-video-sathagana-aathasha-ka-bvajatha-naramanae-para-bhaugdhaka-vakal-kaya-paratharashana-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण पर भड़के वकील, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण पर भड़के वकील, किया प्रदर्शन
स्थगन आदेश के बावजूद अधिवक्ता की भूमि पर जबरन निर्माण कराए जाने के विरोध में मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों का आक्रोश फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप करके विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ भवन में बैठक कर वकीलों ने आंदोलन की रणनीति तय की।
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण विभिन्न न्यायालयों में 544 मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में पैरवी के लिए पहुंचे वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि मिश्र के नेतृत्व में निर्माण स्थल पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप को सौंपा। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाल अवधेश राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य बंद न होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करेंगे, जबकि महामंत्री रवि मिश्र ने चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दी। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ अन्य वकीलों ने न्यायालय के स्थगन आदेश का अनुपालन कराने, निर्माण कार्य तत्काल रोकने और भूमि अधिग्रहण की स्थिति में समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
इस अवसर पर सुशील श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, निजाम अंसारी, मारुति नंदन गुप्त, रवि गुप्त, सुमित श्रीवास्तव, लाल जी मिश्र, देवेंद्र कुमार, शमशाद चौधरी, आरिफ खान, विक्की, मोहित श्रीवास्तव, शुभम गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, विजय प्रकाश, रमेश चतुर्वेदी, ओपी श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, श्वेता सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।