{"_id":"6787781f6aea0d14920d7800","slug":"video-barabanki-na-halmata-na-fayal-abhayana-tharakanara-vahana-calka-oura-papa-karama-thana-karata-thakha-nayama-ka-anathakha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Barabanki: नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान दरकिनार, वाहन चालक और पंप कर्मी दोनों करते दिखे नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Barabanki: नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान दरकिनार, वाहन चालक और पंप कर्मी दोनों करते दिखे नियमों की अनदेखी
नो हेलमेट, नो फ्यूल का पालन न करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई होगी। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए निषेधाज्ञा लागू करते हुए निगरानी की जाएगी लेकिन इसके बावजूद बुधवार सुबह करीब 11 बजे देवा रोड स्थित बस स्टेशन के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले आए बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा है।
औपचारिकता के नाम पर नो हेलमेट, नो फ्यूल देने की नोटिस चस्पा है। हालांकि पेट्रोल पंप पर आने वाले बाइक सवारों के चालान कटने लगे हैं। इसके बाद भी न तो लोगों में जागरुकता दिख रही है और न ही पेट्रोल पंप संचालक ही संजीदा है।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई है। इस नियम के अनुसार बिना हेलमेट किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई भी दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल नहीं डलवा सकेगा। इस नियम का पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से पालन करने के लिए रोजाना अभियान भी चलाया जा रहा है और चालान भी किए जा रहे हैं लेकिन कई दिन बाद भी कोई बदलाव होता दिखाई नहीं दे रहा है। वाहन चालक और पंप कर्मी दोनों नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।