{"_id":"697f2ca5dae2fa147b03848d","slug":"video-bjata-para-eaaii-sa-khata-ka-elna-para-utasahata-brabka-ka-kasana-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बजट पर एआई से खेती के एलान पर उत्साहित बाराबंकी के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पर एआई से खेती के एलान पर उत्साहित बाराबंकी के किसान
केंद्र सरकार के आम बजट में किसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से जोड़ने और कुछ विशिष्ट फसलों को वैश्विक पहचान दिलाने की घोषणा के बाद इसका असर अब खेतों में दिखाई देने लगा है। कृषि प्रधान जनपद बाराबंकी में बजट की घोषणाओं की हकीकत जानने के लिए हमारी टीम सीधे जीरो ग्राउंड यानी खेतों तक पहुंची।
खेतों में काम कर रहे किसानों से जब बातचीत की गई तो एआई आधारित खेती को लेकर उत्सुकता साफ नजर आई। हालांकि अधिकतर किसानों ने माना कि उन्हें अभी एआई तकनीक की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जब यह बताया गया कि इस तकनीक से उन्हें खाद, बीज, सिंचाई, फसल रोग और मौसम की सटीक जानकारी पहले ही मिल सकेगी, तो किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी।
किसानों का कहना है कि अगर सही समय पर सही जानकारी मिल जाए तो लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा। कई किसानों ने इसे “भविष्य की खेती” बताते हुए सरकार से प्रशिक्षण और आसान भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं किसानों ने बजट में किसान सम्मान निधि के लिए की गई व्यवस्था को भी सकारात्मक बताया। किसानों का कहना है कि यह राशि भले ही बड़ी न हो, लेकिन बीज, खाद और छोटी जरूरतों में यह सीधी मदद साबित होती है और खेती को संबल देती है। कुल मिलाकर बजट की घोषणाओं को लेकर बाराबंकी के खेतों में उम्मीद की नई फसल उगती दिख रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एआई तकनीक को जमीन पर कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।