{"_id":"698c45b2dc2861352400ba1d","slug":"video-brabka-ma-calta-kara-ma-lga-aaga-parakashha-thana-ja-raha-cara-chhatara-bl-bl-bca-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, परीक्षा देने जा रहे चार छात्र बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, परीक्षा देने जा रहे चार छात्र बाल-बाल बचे
बाराबंकी में देवा ओवरब्रिज पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती अल्टो कार में अचानक आग लग गई। कार सवार देवा निवासी दीपक यादव, महेंद्र, संचित और सत्यम चार छात्र बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का पेपर देने पल्हरी स्थित निजी विद्यालय जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति भांपते हुए सभी छात्र समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एसआई संजय मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराते हुए जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।