{"_id":"69dcc3c990e8b67be8086b41","slug":"video-brabka-ma-tana-jalii-sa-shanpr-haga-amaranatha-yatara-savasathaya-parakashhanae-shanpr-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण शुरू
बाराबंकी में आस्था और उत्साह के प्रतीक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यात्रा की तारीख घोषित होते ही बाराबंकी में श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
हर साल की तरह इस बार भी जनपद से हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इस बार यह संख्या 10 हजार के पार पहुंचने की संभावना है।
यात्रा से पहले अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय में लगाए गए कैंप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन करीब 1000 श्रद्धालुओं का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव के मुताबिक इस बार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जहां पहले एक डॉक्टर की जिम्मेदारी होती थी, वहीं अब तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. निशांत प्रकाश, डॉ. आफताब अंसारी और एआरओ महेंद्र सिंह की टीम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी है। श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति भी यात्रा की तैयारियों में पूरी तरह सक्रिय हो गई है। समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा यात्रा की आधिकारिक घोषणा के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।