{"_id":"69ca878bd841343ade01429b","slug":"video-video-bbl-ka-paravara-sa-mal-matara-anal-rajabhara-aarathaka-mathatha-va-bcaca-ka-paugdhhaii-ka-thaya-bharasa-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बबलू के परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर आर्थिक मदद व बच्चों की पढ़ाई का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बबलू के परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर आर्थिक मदद व बच्चों की पढ़ाई का दिया भरोसा
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े आइसक्रीम विक्रेता बबलू की गला काटकर हत्या के मामले में सोमवार को प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मृतक बबलू राजभर के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना पर गहरा दुख जताया।
मंत्री ने मृतक की पत्नी चंदमुनी से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही मृतक के मासूम बच्चों वंदना और छोटू की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन भी दिया, ताकि उनके भविष्य पर कोई असर न पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर परिवार के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।