{"_id":"68a57babbe8e8c96180eddcd","slug":"video-video-bkhara-sa-paugdhata-yavaka-ka-ilja-ka-tharana-mata-asapatal-parashasana-para-shava-khacakara-bhara-karana-ka-aarapa-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रशासन पर शव खींचकर बाहर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रशासन पर शव खींचकर बाहर करने का आरोप
मसौली थाना क्षेत्र के भोहराखुर्द गांव निवासी अनुपम शुक्ला (25) की बुखार के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को पिछले तीन-चार दिनों से तेज बुखार था। हालत बिगड़ने पर परिजन शाम करीब 7:30 बजे उसे सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कटरा स्थित लाइफ टच अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल में करीब एक घंटे तक इलाज चलता रहा लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती गई। जब परिवार ने इलाज की जानकारी मांगी तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी बीच अनुपम की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि शव को अमर्यादित तरीके से खींचकर बाहर निकाला गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया कि अनुपम तीन बहनों का इकलौता भाई था और पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं और परिवार पूरी तरह टूट गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।