{"_id":"69aac45935823e54ea032946","slug":"video-video-saraya-para-550-matara-lb-papa-pal-ka-naramanae-shanpr-15-aparal-sa-shanpr-haga-aavagamana-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: सरयू पर 550 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण शुरू, 15 अप्रैल से शुरू होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: सरयू पर 550 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण शुरू, 15 अप्रैल से शुरू होगा आवागमन
बाराबंकी को बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती और नेपाल से जोड़ने वाले संजय सेतु के पास सरयू नदी पर 550 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण शुरू हो गया है। प्रशासन ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है और उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद इस पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
शुक्रवार को निर्माण कार्य के तहत जेसीबी मशीन से सरयू नदी के किनारे रैम्प बनाने का काम शुरू किया गया। पीपा पुल के निर्माण के लिए प्रयागराज से करीब 65 पीपा (लोहे के फ्लोटिंग ड्रम) सरयू तट पर पहुंच चुके हैं। इन्हें नदी किनारे उतारकर दो-दो की जोड़ी में जोड़कर मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा।
इसके बाद इन पीपों के ऊपर लोहे की प्लेटें और मजबूत सतह बिछाई जाएगी, ताकि छोटे और हल्के वाहनों का सुरक्षित आवागमन संभव हो सके। प्रशासन का मानना है कि इस अस्थायी पुल के बनने से आसपास के जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबा चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।
इस परियोजना के लिए करीब 6.28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि तय समय में पुल को तैयार किया जा सके।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि सरयू नदी पर पीपा पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रशासन की कोशिश है कि 15 अप्रैल तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाए, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।