{"_id":"6968f2e5b2e7b5f5f4060777","slug":"video-video-tal-ka-btha-shahara-ma-vakal-para-hamal-hagama-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टोल के बाद शहर में वकील पर हमला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी। हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर वकील को टोल कर्मियों द्वारा पीटने के बाद चल रहा बवाल अभी समाप्त भी नहीं हुआ है कि शहर में दूसरा मामला हो गया। बृहस्पतिवार को शहर के पल्हरी चौराहा के पास रहने वाले अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के अनुसार उनकी मार्केट के सामने वाहनों का अवैध स्टैंड संचालित होता है। आज वह जब कचहरी आते समय वाहन चालकों को मना कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में वकील मौके पर पहुंचे। वकीलों ने कोतवाली में भी पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।