{"_id":"69aadb4896501680730df01a","slug":"video-video-yapaesasa-ma-brabka-ka-paracama-sayasha-thavavatha-na-hasal-ka-94va-raka-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: यूपीएससी में बाराबंकी का परचम, सुयश द्विवेदी ने हासिल की 94वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: यूपीएससी में बाराबंकी का परचम, सुयश द्विवेदी ने हासिल की 94वीं रैंक
यूपीएससी का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। बाराबंकी के तीन युवाओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के लखपेड़ाबाग निवासी शिक्षक कौशलेंद्र नाथ द्विवेदी के पुत्र सुयश द्विवेदी ने 94वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे भी कठिन परिश्रम और लगन के दम पर डीएम-एसपी जैसे ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सुयश द्विवेदी के पिता कौशलेंद्र नाथ द्विवेदी शिक्षक हैं और लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। सुयश वर्तमान में असम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
खास बात यह है कि सुयश ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। उन्होंने लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए अंततः यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में शानदार रैंक प्राप्त की। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
यूपीएससी का परिणाम आने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मोहल्ले के लोग, रिश्तेदार और परिचित मिठाई खिलाकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। अमर उजाला की टीम भी सुयश के घर पहुंची और उनके माता-पिता का सम्मान किया।
इस दौरान परिजनों ने बताया कि सुयश बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते थे। परिवार ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और सुयश ने भी लगातार मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। सुयश की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं में भी उत्साह बढ़ा है और यह संदेश गया है कि लगन, धैर्य और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।