{"_id":"679348b4411447cd650f9ae6","slug":"video-actor-sonu-sood-inspires-the-youth-sonu-sharma-tells-the-mantra-of-success","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अभिनेता सोनू सूद ने युवाओं को किया प्रेरित, सोनू शर्मा ने बताया सफलता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अभिनेता सोनू सूद ने युवाओं को किया प्रेरित, सोनू शर्मा ने बताया सफलता का मंत्र
बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को टेड एक्स सीजन थ्री का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हैसियत असमान की तरह होनी चाहिए। जमीन कितनी भी महंगी हो, कोई न कोई खरीद लेता है। चुनौतियों से डरने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा और उद्यमी और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक दृष्टिबाधित श्रीकांत बोल्ला ने भी युवाओं को संबोधित किया। सोनू शर्मा ने छात्रों को बताया कि कैसे उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने छात्रों को अपने काम के प्रति समर्पित रहने और लगातार प्रयास करने की सलाह दी। आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष सोनल गौतम, कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम, केके गौतम, सौरव मेहरोत्रा, सोनम मेहरोत्रा ने वक्ताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।