{"_id":"66e3f7c2f86f6d0dc802ae2d","slug":"video-palbhata-ma-kadal-ltana-val-sal-bhanaii-garafatara-tha-kharathara-bha-pakaugdha-gae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत में कुंडल लूटने वाले साले-बहनोई गिरफ्तार, दो खरीदार भी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत में कुंडल लूटने वाले साले-बहनोई गिरफ्तार, दो खरीदार भी पकड़े गए
पीलीभीत और बरेली में कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले साले-बहनोई को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूट का माल खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ कुंडल भी बरामद किए गए। एसपी अविनाश पांडेय ने बृहस्पतिवार को घटनाओं का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि जनपद के बीसलपुर, बरखेड़ा, दियोरिया, गजरौला और सुनगढ़ी क्षेत्र में कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की 20 टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की पहचान हुई। जिसके बाद उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को बीसलपुर क्षेत्र से दोनों साले-बहनोई को गिरफ्तार किया गया। पकड़े दो लुटेरों में मुख्य आरोपी बरखेड़ा के गांव खमरिया पंडरी निवासी दिलशाद उर्फ झंडू और उसका साला बुलंदशहर के गांव छतरी निवासी नूर मोहम्मद शामिल है। कुंडल लूटने के बाद दोनों बरखेड़ा के पौटा कला गांव में तौहीद व अफजल हुसैन को बेचते थे। पुलिस ने दोनों व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।