{"_id":"68287fb898b7da96f50f10fd","slug":"video-aap-workers-protest-in-bhadohi-raise-questions-on-ceasefire-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीजफायर पर खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीजफायर पर खड़े किए सवाल
दुर्गागंज त्रिमुहानी पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अचानक हुए युद्ध विराम पर सवाल खड़ किए।
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सीजफायर की घोषणा करने से भारतीय सेना का मनोबल गिरा है। भारत की सेना जिस तरह से पाकिस्तानियों को धूल चटा रही थी। इस बीच अचानक से सीजफायर का ऐलान कर दिए जाने से उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके कारण पाकिस्तान को मौका मिल गया और अब वह भारत को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी कौम इसे अपनी जीत समझ रही है। कहा कि यह एक ऐसा मौका था, जब भारतीय सेना पीओके वापस ले सकती थी और बलूचिस्तान को अलग कर सकती थी। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के स्वाभिमान का फैसला कोई और कर रहा है। इस फैसले से पूरा देश अचंभित हैं। मौके पर एडो. पंकज कुमार, विनय कुमार बिंद, अरुण कुमार पासवान, राम प्रसाद यादव, राजदार बिंद, वीरेंद्र गौड़, नंदलाल पांडेय, अजीत यादव, संगम सरोज, अरविंद सरोज, प्रियांशु गुप्ता, सुरेश यादव, हरिशंकर पाल आदि मौजूर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।