{"_id":"68ea3cb1a2b9474c450c29bd","slug":"video-daughters-are-no-less-than-anyone-should-get-chance-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटियां किसी से कम नहीं, उनको मिले मौका, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत शनिवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से राजकीय हाईस्कूल चकमानधाता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के विकास पर बल दिया गया। विशेषज्ञ रेशमा भारती ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनको समान अवसर मिले तो वह आगे निकल जाएं। बालिका दिवस लड़कियों की जरूरतों और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर भी प्रकाश डालता है, जिससे समाज उन मुद्दों पर ध्यान दे सके। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। बताया कि छह चरणों में बेटियों को 25 हजार दिया जाता है। पहले चरण में जन्म लेने पर पांच हजार, टीकाकरण के बाद दो हजार, पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर तीन हजार, छठवीं कक्षा में तीन हजार, नौवीं में पांच हजार, स्नातक में सात हजार मिलता है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, आनंद मौर्य, दिनेश पांडेय आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।