{"_id":"6852a53539578af2bc0c4fa9","slug":"video-demonstration-by-aap-workers-in-bhadohi-loud-slogans-raised-over-power-cuts-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिजली कटौती को लेकर जमकर हुई नारेबाजी, व्यवस्था सुचारू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिजली कटौती को लेकर जमकर हुई नारेबाजी, व्यवस्था सुचारू करने की मांग
भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती, लो वोल्टेज सहित ट्रिपिंग की समस्या को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने बिजली दुर्व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली निगम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं तीन सूत्रीय मांग का पत्रक जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रहे हैं। जिले की जनता सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कटौती से आम आदमी और किसान परेशान हैं। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जाती है। बताया कि मांग पत्र में सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर कार्रवाई करने, जनता को 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने और फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। मौके पर पंकज कुमार, महेंद्र, अरुण कुमार पासवान, राजधर बिंद, वीरेंद्र गौड़, विनय कुमार बिंद, राम प्रसाद यादव, कमलेश गौतम आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।