{"_id":"682f17fd347dd33e28005724","slug":"video-jan-aushadhi-kendra-closed-in-bhadohi-public-protested-and-expressed-displeasure-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में बंद हुआ जनऔषधि केन्द्र, जनता ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, जल्द से जल्द संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बंद हुआ जनऔषधि केन्द्र, जनता ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, जल्द से जल्द संचालन की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज मे बंद चल रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल पहुंची महिलाओं ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि जन औषधि केंद्र न खुलने से मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर दवा लेना पड़ रहा हैं।
गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सस्ते दाम पर दवा उपलब्ध कराने के लिए खोला गया जन औषधि केंद्र लगभग दो माह से बंद चल रहा है। श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि भारतीय जन औषधि का लाभ आम जन को न मिल पाना व केंद्र का ताला न खुलना बड़ी लापरवाही हैं। आसपास के मेडिकल स्टोर पर लोगों को दवाइयां महंगे दामों में लेना पड़ रही है। जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। मांग किया कि इसे जितनी जल्दी हो सके। उतनी जल्दी खोला जाए। अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से भारतीय जन औषधि केंद्र का नया ठेका हुआ है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया है। जल्द ही इसे खोलवाया जाएगा। मौके पर जरीना बानो, शकुंतला, आरती, मधु, सुनीता, इंदु देवी, सरला बिंद, चांदनी बेगम, कंचन यादव, रेखा यादव, शीला देवी आदि रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।