ज्ञानपुर क्षेत्र के गिरधरपुर में चौरा माता मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए ज्ञानपुर नगर में पहुंचे। भक्ति गीतों के बीच झूमते भक्तों ने जयकारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया। वहीं हरिहरनाथ मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेका। 151 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। मंदिर परिसर से यात्रा शुरू हुई। बैंड-बाजा, ढोल-ताशे और पीछे ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए दुधनाथ मंदिर और हरिहर नाथ मंदिर पहुंची। रास्ते भर लोगों ने कलशों पर फूल बरसाए। घरों की छतों से महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं। पंधारी यादव, चून्नू मालविय, राकेश यादव, बहादुर यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।